फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हादसे में पूर्व ब्लॉक प्रमुख व उनका बेटा गंभीर रूप से घायल

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे मिनी ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में खुर्जा के अरनिया क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक प्रमुख गौरव जादौन और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की गति काफी तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। दुर्घटना के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख का बेटा गाड़ी के मलबे में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक को गाड़ी काटकर बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिए दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें