खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के नाले में एक युवक का शव मिला, जिसकी पहचान अमर पुत्र राजू निवासी विमला नगर के रूप में हुई। राजू दो दिन से लापता था। प्रारंभिक आशंका अत्यधिक शराब सेवन से मौत की जताई गई है। घटना स्थल पर पहुंचे परिजन सदमे में हैं। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।