सिकंदराबाद जीटी रोड स्थित फल एवं सब्जी मंडी में बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ आढ़तियों का गुस्सा फूट पड़ा है। गंदगी और अव्यवस्थाओं से परेशान आढ़तियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान कर दिया है। आढ़तियों का आरोप है कि सालों से शिकायतें की जा रही हैं, अधिकारी आते हैं, आश्वासन मिलता है, लेकिन मंडी की तस्वीर नहीं बदलती।