बुलंदशहर के नरौरा सीआईएफ के कैंपस में आज ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल का रिहर्सल किया गया। सीआईएसएफ के कैंपस में शाम के छह बजते ही पूरा कैंपस की लाइट बंद कर दी गई और हवाई हमले का एलान कर दिया गया और फिर शुरू हो गया मॉकड्रिल। इस मॉकड्रिल में बताया गया है कि अगर अचानक हमारे देश पर हवाई हमला हो जाए और उससे आगजनी और जनहानि हो तो किस तरीके से हमको बचना है। कैसे घायलों को अस्पताल में ले जाया जाएगा।