फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर बड़ा बयान, पप्पू यादव को बताया सनातन विरोधी

बुलंदशहर में होटल कलश में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य प्रमोद कृष्णम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने इस दौरान एक बड़ा बयान दिया। आचार्य कृष्णम ने विपक्ष और कुछ नेताओं पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाला विपक्ष रावण के खानदानी हैं। यह पूरा रावण का कुनबा है, जिसमें कोई खरदूषण तो कोई कुंभकरण की भूमिका में है। आचार्य कृष्णम ने पप्पू यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव ने देश की संसद में सनातन को बदनाम करने का काम किया है। उन्होंने इसे एक नौटंकी और षड्यंत्र बताया। आचार्य कृष्णम ने कहा कि देश के जनमानस और जनता को इसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने इसे भारत की संसद, सनातन और पूरे संत समाज का अपमान बताया। उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति सनातन का नहीं होता, वह इस भारत का नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें