बुलंदशहर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मोनू मारा गया है। यह बदमाश 1 अगस्त को ककोड़ के वैर रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में वांछित था। मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम के एक दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए। यह मुठभेड़ गुलावठी थाना क्षेत्र में गांव छपरावत के पास हुई। पुलिस और स्वाट टीम ने सूचना के आधार पर बदमाशों को घेर लिया था। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। जवाबी फायरिंग में मोनू को गोली लगी और वह मौके पर ही ढेर हो गया। मुठभेड़ में गुलावठी और सिकंदराबाद थाना प्रभारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी।