फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिलर निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा युवक, सीढ़ी लगाकर निकाला गया बाहर; देखें वीडियो

Tue, 28 Jul 2026 06:10 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

बदायूं के उझानी रेलवे स्टेशन परिसर के समीप पिलर निर्माण के लिए खोदाई करने के बाद छोड़े गए करीब 12 गड्ढे में गिरकर युवक घायल हो गया। गड्ढे में बारिश का पानी भरा था। युवक के शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए। सूचना पर पहुंचे पीआरवी के पुलिस कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर उसे बाहर निकाला।

हादसा सोमवार रात करीब आठ बजे हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव अढ़ौली निवासी पप्पू साहू (40) बाजार करके घर लौटने को जैसे ही रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंचे। बारिश के दौरान मिट्टी पर उनका पैर पड़ते ही फिसल गया। वह पानी भरे गहरे गड्ढे में गिर गए। पप्पू के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने पहले तो खुद ही उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन नाकाम होने पर उन्होंने फोन करके पीआरवी को बुला लिया। पुलिस कर्मियों ने सीढ़ी डालकर पप्पू को बाहर निकाल लिया। हादसे में पप्पू के दोनों पैर में चोट आई। उनका निजी क्लीनिक पर प्राथमिक उपचार भी कराया गया। 

चश्मदीद राजेंद्र ने बताया कि गड्ढा काफी गहरा है। इसे रेलवे कर्मियों ने पिलर निर्माण के लिए खोद कर छोड़ दिया था। इसे लेकर स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक केपी सिंह ने बताया कि स्टेशन परिसर के नजदीक ही अंडरपास निर्माण को भी खोदाई की गई है। पास में पिलर भी लगाया जाना है, कार्यदायी संस्था के मजदूरों ने गड्ढा खोदा है। बारिश के वजह से निर्माण कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। जल्द इसे ठीक कराएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें