बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता की हत्या किसी और नहीं बल्कि उनके साले धर्मेंद्र गुप्ता ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी के बाद सोमवार को हत्याकांड में यह खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र ने लकड़ी से प्रहार कर भाजपा नेता की हत्या की थी। जमीन विवाद में भतीजे का साथ देने पर भाजपा नेता आरोपी धर्मेंद्र से खफा थे। घटना वाली रात इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस हत्याकांड में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है। एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।