बदायूं के बिनावर क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद टप्पेबाजी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। एक सिपाही भी घायल हुआ है। इन आरोपियों ने नौ जुलाई को एक किसान से टप्पेबाजी की थी। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम नवीन उर्फ लकी और बिट्टू बंसल हैं। नवीन गाजियाबाद का निवासी है, जबकि बिट्टू हरियाणा के बहादुरगढ़ का रहने वाला है।