फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: स्कूल में गीली लकड़ी और कंडों से बन रहा मिडडे मील, रसोइया परेशान

Mukesh Kumar Updated Tue, 21 Jul 2026 03:42 PM IST

बदायूं जिले के ओरछी क्षेत्र के पीएम श्री विद्यालय बझेड़ा नूतन में मिडडे मील बनाने की स्थिति बेहद खराब है। दो माह से यहां पर बच्चों के लिए चूल्हे पर खाना बन रहा है। स्कूल में तीन रसोइयां हैं। गैस चूल्हा ठीक न होने से तीनों परेशान हैं। मंगललवार को संवाद न्यूज एजेंसी ने स्कूल जाकर पड़ताल की। जिसमें मालूम हुआ कि छह सौ बच्चों का खाना चूल्हे पर बन रहा है। दो माह पहले गैस चूल्हे में दिक्कत आ गई थी। तब से चूल्हा ठीक नहीं हुआ है। इस संबंध में रसोइया कई बार प्रधानाध्यापक से कह चुकी हैं। रसाइयों ने बताया कि बारिश में लकड़ी और कंड़े भी गीले हैं, मजबूरन इसी ईंधन से खाना बनाना पड़ रहा है। प्रधानाचार्य का कहना है कि गैस चूल्हा ठीक नहीं हुआ है, इस वजह से चूल्हे पर खाना बनता है। जबकि बझेड़ा नूतन के प्रधान का कहना है कि सिलेंडर नहीं मिलने की वजह से बच्चों का खाना चूल्हे पर बन रहा है। इसी स्कूल में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित होता है। यहां भी बच्चों की संख्या काफी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें