बदायूं के उझानी स्थित मेंथा फैक्टरी अग्निकांड में मरने वाले कर्मचारी मुनेंद्र यादव के शव के कुछ अवशेष 16 दिन बाद मिल सके। बृहस्पतिवार शाम को सूचना मिलते ही परिवार व रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुला लिया। फॉरेंसिक टीम ने अवशेष कब्जे में ले लिए। आसपास के तीन चार स्थान से नमूने भी लिए हैं। बरामद अवशेष की फॉरेंसिक जांच होगी। बता दें कि उझानी में 21 मई की रात मेंथा फैक्टरी में भीषण आग लगी थी। परिजनों के मुताबिक इस अग्निकांड में फैक्टरी कर्मचारी मुनेंद्र यादव की मौत हो गई थी। लेकिन अब तक उसका शव बरामद नहीं हो सकता है। बृहस्पतिवार रात मलबा हटाने के दौरान कुछ अवशेष मिले हैं।