फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा गंगा का जलस्तर, खेतों में भरा पानी

गीतेश सक्सेना Updated Fri, 21 Aug 2026 08:28 PM IST

बदायूं जिले में गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। कछला पुल पर शुक्रवार को जलस्तर 162.48 नापा गया, जो खतरे के निशान से ऊपर है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही बाढ़ के दृष्टिगत बदायूं जिले के अतिसंवेदनशील उसहैत क्षेत्र के गांव जटा, ठाकुरी नगला, प्रेमी नगला, बेहटी, असमय रफतपुर, अहमद नगर बछौरा में पानी बढ़ने लगा है, खेतों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया। शुक्रवार सुबह नरौरा बैराज से 134584 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया है, अगर पानी बढ़ने का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो कई गांव जलमग्न हो सकते हैं। सबसे ज्यादा कदम नगला गांव की हालत खराब है। 25 दिन में लगभग आधा गांव गंगा में कट चुका है। लगातार तेजी से कटान जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें