फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: बदायूं में डॉ. रुचि गुप्ता ने छात्राओं को बताए स्वस्थ रहने के टिप्स

मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Aug 2025 01:58 PM IST

बदायूं के केदरनाथ महिला इंटर कॉलेज में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डॉ. रुचि गुप्ता ने छात्राओं से कहा कि सभी विषयों पर शिक्षक व परिवार के लोगों से खुलकर बात करें, ताकि समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि पहले के समय लड़कियां हर बात शर्म की वजह से घरवालों से बात छिपाती थीं। इस वजह से वह बीमार होती थीं। अब समय बदल गया लड़कियां खुलकर बात कर रही हैं। उसमें से भी 25 फीसदी लड़कियां अभी भी बात छिपाती हैं। महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचि ने बताया कि संतुलित आहार खाएं, हरी सब्जी और पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं। कहा कि नियमित योग करने से नींद अच्छी आती और समय से पीरिएड होते हैं। प्रधानाचार्य अमलेश गुप्ता ने बताया कि अच्छे पद तक पहुंचने के लिए आप सभी को बहुत संघर्ष करने की जरूरत है। मन लगाकर पढ़ाई करें। कहा कि अगर कोई टिप्पणी करता है तो उसकी शिकायत घरवालों या फिर पुलिस से करें, कोई भी जुल्म सहन न करें। शिक्षकों ने डॉ. रुचि को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें