फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: हरियाली तीज की रौनक से गुलजार हुआ बाजार चूड़ी और मेहंदी की दुकानों पर रही भीड़

बदायूं में हरियाली तीज के त्योहार को लेकर शुक्रवार की सुबह से शहर के बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिला। खरीदारी के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। हरियाली तीज पर महिलाओं ने बाजार में चूड़ियों, बिंदी, मेहंदी, साड़ियों आदि श्रृंगार का सामान खरीदा। सबसे ज्यादा भीड़ चूड़ी की दुकानों पर नजर आई। जगह-जगह लगे मेहंदी के स्टॉलों पर महिलाओं और युवतियों की लाइन लगी रही। कोई हाथों में बेल-बूटे तो कोई राजस्थानी डिजाइन की मेहंदी लगवाती दिखी। मेहंदी लगाने वाले आर्टिस्ट सुबह से शाम तक लगातार व्यस्त रहे। दुकानदारों का कहना था कि तीज और स्वतंत्रता दिवस एक साथ होने से इस बार बिक्री दोगुनी बढ़ गई है। बाजार में बच्चों के लिए तिरंगे वाली पट्टियां, झंडे और कपड़ों की भी अच्छी मांग है। दुकानदार राजेश का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार ग्राहकी 30 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें