फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में आंधी-बारिश से दो लोगों की मौत, खंभे टूटे और सैकड़ों पेड़ भी गिरे; बिजली आपूर्ति ठप

बदायूं जिले में बुधवार की रात तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान हुआ है। आंधी-बारिश के दौरान दो किसानों की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। आंधी के कारण बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। सैकड़ों पेड़ भी गिरे हैं। जिलेभर में बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब गए। बृहस्पतिवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो आंधी से हुई तबाही का दृश्य देखकर दंग रह गए। बदायूं शहर में रात 11.10 बजे बारिश के साथ आंधी आई। रात 12 बजे तक आंधी और बारिश का ही मौसम चल रहा था। बिजली आपूर्ति ठप होने से दो लाख से अधिक लोगों की नींद उड़ गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें