बदायूं की मंडी समिति में शनिवार की आधी रात फलों की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि काफी दूर से भी आग की लपटें दिख रही थी। आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर सात घंटे में आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।