फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: नजीबाबाद में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

नजीबाबाद और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सोमवार तड़के से हो रही मूसलाधार वर्षा से जगह-जगह जलभराव की स्थिति है। वर्षा के चलते विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मोहल्ला मुगलूशाह और मकबरा क्षेत्र में कई संपर्क मार्गों और मकानों में दो से तीन फीट पानी भर गया। अजमल खां मार्ग पर छीपियान मस्जिद से कब्रिस्तान वाली मस्जिद और आसपास के संपर्क मार्गों पर भारी जलभराव हो गया। मुगलूशाह में ठठेरों वाली मस्जिद क्षेत्र में दर्जनों मकानों में पानी भर गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें