फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया बंद नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज, राष्ट्रीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

डिंपल सिरोही Updated Thu, 29 Jan 2026 01:42 PM IST

बिजनौर जनपद के धामपुर तहसील में गुरुवार को राष्ट्रीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धामपुर तहसील परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया । तहसीलदार धनराज कुमार को सात सूत्री ज्ञापन सौंप कर समस्याओं का समाधान होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी । तहसील अध्यक्ष उर्फ शब्लू के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे और वहां पर तहसीलदार धनराज कुमार को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि विद्युत निगम द्वारा नए कनेक्शनों की आड़ में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।जबकि पहले ऐसा नहीं हो रहा था।उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से बंद करने, नींदडू में हरे-भरे आम के बाग के कटान पर रोक लगाने ,कुछ लोग बीएलओ को गुमराह कर लोगों के जबरन वोट कटवाने का कार्य कर रहे हैं । ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने और वोट न काटे जाने आदि की मांग की है । प्रदर्शन कार्यों में रियासत अली ,सलीम हाफिज ,नासिर, वजीर, ठेकेदार कलवा कुरेशी ,इस्तरखार शाह ,अली शाह ,सोहेल अहमद आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें