फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Bijnor: 12 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई, उसके नेटवर्क का खात्मा कर दूंगा... स्योहारा चेयरमैन का वीडियो वायरल

स्योहारा पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी का सोशल मीडिया पर एक लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। 24 मिनट 41 सेकेंड के वीडियो में उन्होंने नगर के विकास पर चर्चा की। इसी वीडियो में फैसल वारसी ने महाराष्ट्र के बाबा सिद्दीकी की हत्या पर गहरे दुख का इजहार किया। उनसे न मिल पाने पर भी मलाल जताया। उन्होंने बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र सरकार से मांग की। साथ ही वीडियो में कहा कि यदि सरकार उन्हें इजाजत दे तो वे 12 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई व उसके नेटवर्क को नेस्तानाबूद करने की हिम्मत रखते हैं। मगर, वे कानून के हाथों मजबूर हैं, परेशान हैं। कहा कि अगर कोई मौका मिला तो ऐसे लोगों को चंद घंटों में खत्म करा सकता हूं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें