बिजनौर जनपद में पुराना धामपुर गांव में बाढ़ प्रभावित लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जो बाढ़ प्रभावित लोग हैं उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा जबकि कुछ ऐसे लोग हैं जो कई कई बार राशन ले जा चुके हैं। हंगामा के बाद भी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने एसडीएम एवं जिला अधिकारी से व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग की है। जो लोग शासन को बांटने के लिए आए थे वह राशन को एक कमरे में रखकर ताला लगाने के बाद चले गए हैं। कहां गए किसी को कोई जानकारी नहीं है । ग्रामीणों ने प्रशासन से वास्तविकता में बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन उपलब्ध कराने की मांग की है