फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: अनजान संस्था ने बैंक अकाउंट में भेज दी 99 हजार रुपये की संदिग्ध धनराशि, एक साल बाद खाताधारक को चला पता

बिजनौर जनपद में हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान मंडल प्रभारी डॉक्टर एनपी सिंह के बैंक अकाउंट में अनजान संस्था विशेष खाते से उनके बचत खाते में लगभग एक लाख रुपये की धनराशि नेफ्ट द्वारा संदिग्ध धनराशि भेज दी। यह धनराशि 28 अगस्त 2024 को भेजी गई। लेकिन इसका पता तब लगा जब बैंक स्टेटमेंट निकाल कर चेक किया गया। बैंक स्टेटमेंट में 99 हजार रुपये की संदिग्ध धनराशि को देख डॉक्टर एनपी सिंह के होश उड़ गए। उन्होंने बुधवार को पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में डॉक्टर एनपी सिंह ने बताया कि उनका बचत खाता मंडी शाखा पंजाब नेशनल बैंक में चल रहा है। उनके इस खाते में अनजान संस्था की जांच कार्रवाई करने की मांग की है। उनके अकाउंट में 28 अगस्त 2024 रांची झारखंड रहमानी एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा तीन बार में अलग-अलग समय पर 40000 , 30000 और 29000 रुपये की धनराशि नेफ्ट द्वारा भेजी गई । यह धनराशि पूरी तरह से संदिग्ध है। आज तक भेजने वाले का न तो उनके पास कोई फोन आया और न ही उनका उससे कोई संबंध है। उन्होंने कहा कि यह जरूर उनके साथ कोई साजिश है या फिर संबंधित संस्था की ओर से अनजाने में उनके बैंक खाते में यह धनराशि भेजी गई है । उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाने की मांग की है उधर कोतवाल मृदुल कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें