ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल टावरों की बैटरी चुराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने चोरी की 24 बैटरी, 68 हजार नकद, बिना नंबर की आटो एवं तमंचा-मारतूस बरामद किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद जेल भेजा गया। एक अन्य साथी की तलाशी में पुलिस जुट गई। करीब एक महीने पूर्व निजी मोबाइल कंपनी के सिक्योरिटी फील्ड ऑफिसर शैलेश यादव ने ऊंज, सुरियावां और ज्ञानपुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें कहा कि ऊंज के हरिहरपुर सानी, सुरियावां ख्यौंखर और ज्ञानपुर के सिंहपुर गांव में लगे मोबाइल टावर में चोरी हुई।