साइबर थाना और कोतवाली पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। अश्लील वीडियो से लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को दुलहीपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेजा। फेसबुक पर लोगों से दोस्ती कर फिर झांसे में लेकर वाट्सएप पर कॉलिंग के दौरान अश्लील वीडियो बना लेता था और ब्लैकमेल करता था। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर दुलहीपुर तिराहे पर घेराबंदी किया। वहां से व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील वीडियो और फोटो बेचने, जिस्मफरोशी के लिए पैसों के लेन-देन के अवैध धंधा में शामिल आरोपी शशिपाल सिंह निवासी मऊरामशाला को गिरफ्तार किया।