ज्ञानपुर। काशी नरेश विश्वविद्यालय के छात्रों ने शनिवार को दोपहर में महाविद्यालय गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों का समर्थन किया और उन पर हुए लाठीचार्ज और अभद्र व्यवहार का जोरदार विरोध जताया। इस दौरान छात्रों ने ''इंकलाब जिंदाबाद'' के नारे भी लगाए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर खुशी जताई। कहा कि यह छात्रों के आंदोलन की जीत है। उसी दौरान भाजपा नेता से मारपीट को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए।