फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही तहसील पर सपा का प्रदर्शन, बुनकरों के लिए मांगा पैकेज; VIDEO

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ भदोही तहसील में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। सरकार से बुनकरों के लिए पैकेज की मांग किया गया। कहा कि सरकार अगर सहयोग नहीं करेगी तो कालीन उद्योग चौपट हो जाएगा। प्रदेश सचिव मो. आरिफ सिद्दिकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि कालीन उद्योग भदोही का सबसे बड़ा व्यवसाय है। इससे लगभग 28-30 लाख लोग जुड़े हैं। इनमें छह लाख महिलाएं भी शामिल हैं। यह उद्योग उत्तर प्रदेश के कई जिलों के साथ जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा तक फैला है। भारत से प्रति वर्ष 17 हजार करोड़ रुपए का कालीन निर्यात होता है। इसमें 60 प्रतिशत निर्यात अकेले अमेरिका को होता है। अमेरिका ने पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। अब 27 अगस्त से यह बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा। टैरिफ बढ़ने से अमेरिकी बाजार में भारतीय कालीन महंगे हो जाएंगे। इससे मांग कम होने की आशंका है। उन्होंने केंद्र सरकार से अमेरिका से बातचीत कर समाधान निकालने की मांग की है। साथ ही बुनकरों और श्रमिकों को विशेष सहायता देने की मांग की है। उन्होंने यूपी सरकार से जम्मू-कश्मीर की तरह कालीन निर्यातकों को 10 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि देने की भी मांग की है। इस मौके पर मो.जावेद खां, कन्हैयालाल मौर्य, विजय यादव, सुहैल अंसारी, नान्हक यादव, गुलाब राईन, रामराज यादव, नजीरुद्दीन शाह, प्रमोद यादव, सुभाष यादव, डॉ.बीएन यादव, दिलीप भीम कन्नौजिया, अमरेश गौतम आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें