फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में किसान मोर्चा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, बुलंद की आवाज

प्रगति चंद Updated Thu, 27 Nov 2025 11:09 AM IST

भदोही में राष्ट्रीय आह्वान पर बुधवार को अखिल भारतीय किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। किसानों की मांगों को पूर्ण करने की मांग की गई। मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंद्रदेव पाल के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान मुक्त व्यापार समझौता को रद करने, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, किसानों के उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करने, बेमौसम बारिश से नष्ट हुई फसल का 30 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने, किसानों को डीएपी, यूरिया और कीटनाशक सस्ते दर पर उपलब्ध कराने आदि की मांग की। इस मौके पर जगन्नाथ मौर्य, राजीव, घनश्याम गौतम, अमृत लाल, विजय शंकर, हीरालाल यादव, अहमद अली, बनारसी सोनकर, सुशील श्रीवास्तव आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें