फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में नशे की हालात में किसान से उलझा लिपिक,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, डीएचओ ने दिए जांच के निर्देश

ज्ञानपुर स्वास्थ्य विभाग के बाद अब उद्यान कार्यालय चर्चा में है। शुक्रवार को पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में बीज वितरण के दौरान जिला उद्यान कार्यालय का एक लिपिक नशे की हालात में किसान से उलझ गया। मामला गाली गलौज और मारपीट तक पहुंच गई। किसी तरह विवाद को शांत कराया गया, लेकिन उक्त घटनाक्रम से कार्यालय में खलबली मच गई। डीएचओ ने मामले की जांच शुरू करा दिया है। शुक्रवार को उद्यान कार्यालय में अनुदानित बीज का वितरण चल रहा था। दोपहर करीब 12 बजे कार्यालय का एक लिपिक पहुंचा और एक किसान से गाली गलौज करने लगा। गाली गलौज संग दोनों में हाथा पाई की नौबत आ गई। किसी तरह मामले को शांत कराया गया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। घटना के बाद आस-पास के दर्जनों लोग कार्यालय पहुंच गए। किसान ने आरोप लगाया कि डीएचओ का कर्मचारियों पर किसी तरह से लगाम नहीं है। व्यक्ति विशेष को योजना का लाभ दिया जाता है। कहा कि उक्त लिपिक आए दिन नशे की हालत में कार्यालय आता है। किसानों से वह बदतमीजी करता है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिला उद्यान अधिकारी ममता यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में है। कार्यालय में इस तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें