फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर प्राथमिकी दर्ज होने से कांग्रेसी नाराज, VIDEO

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर दर्ज प्राथमिकी के विरोध में बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की। कांग्रेस पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि कुंभ के दौरान शंकराचार्य एवं उनके शिष्यों के साथ हुआ कथित व्यवहार अत्यंत चिंताजनक है। उनका आरोप है कि शंकराचार्य और उनके शिष्यों के विरुद्ध अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर एकतरफा और दुर्भावनापूर्ण प्रतीत होती है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच कराई जाए और मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्ति की पृष्ठभूमि, परिस्थितियों और संभावित प्रेरक तत्वों का भी परीक्षण किया जाए। साथ ही शंकराचार्य और उनके शिष्यों के साथ हुए कथित अभद्र व्यवहार की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 एवं 26 में कहा गया है कि प्रत्येक नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता एवं धार्मिक कार्यों के संचालन का मौलिक अधिकार प्राप्त है। ऐसे में इस प्रकार की कार्यवाही संविधान की मूल भावना के विपरीत है।इस मौके पर कोआर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय, जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार दूबे राजन, राकेश कुमार मौर्य, सुरेश चंद्र मिश्र, माबूद खान, राजेश्वर दूबे, राजेश दूबे, दीनानाथ दूबे, सुरेश गौतम आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें