ज्ञानपुर के केशवपुर सरपतहां में डीएम कार्यालय एवं आवास के आसपास हो रहे अवैध प्लाटिंग पर बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई किया। बिना नक्शे के होने वाले निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इससे प्लाटिंग करने वालों में खलबली मच गई। कुछ लोगों ने नक्शा के लिए आवेदन की दलील दी तो उन्हें दो दिन का समय दिया गया। जिले में बेरोकटोक अवैध प्लाटिंग का कारोबार चल रहा है। ज्ञानपुर समेत भदोही, गोपीगंज, सुरियावां आदि क्षेत्रों में बिना नक्शा एवं अनुमति लिए बिना ही अवैध निर्माण किया जा रहा है। केशवपुर सरपतहां में कुछ माह पूर्व से राधेश्याम, राम श्रृंगार समेत कुल 12 लोगों ने प्लाटिंग शुरु किया। इस दौरान किसी ने नक्शा नहीं पास कराया। विनयिमित क्षेत्र की तरफ से सभी को नोटिस जारी किया गया, लेकिन किसी ने उसका जवाब नहीं दिया। डीएम शैलेष कुमार के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम ज्ञानपुर भान सिंह, तहसीलदार अजय सिंह पुलिस बल के साथ करीब आठ निर्माण को ध्वस्त कराया। तहसीलदार ने बताया कि नोटिस देने के बाद भी नक्शा पास नहीं कराया गया। जिसके बाद कार्रवाई की गई। इस मौके पर लेखपाल रजनीश बघेल आदि रहे।