फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का किया खुलासा, VIDEO

चौरी/ज्ञानपुर। मास्टर चाभी की मदद से सुनसान जगहों पर खड़ी बाइक चुराने वाले गिरोह के चार शातिर बाइक चोरों को चौरी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरों को चोरी की चार बाइक के साथ कंधिया मेन रोड कपसेठी व चौरी बार्डर पुलिया से गिरफ्तार किया। चोरों ने जौनपुर व भदोही के विभिन्न जगहों से बाइक चोरी की थी। वे बाइक का नंबर प्लेट बदलकर उसे बेच देते थे। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि जिले में बाइक चोरी के मामलों को लेकर लगातार नजर रखी जा रही थी। इस बीच चौरी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ शातिर बाइक चोर चोरी की बाइक को लेकर वाराणसी जाने वाले हैं। मुखबिर की सूचना के बाद चौरी पुलिस सक्रिय हो गई। चेकिंग के दौरान कंधिया मेन रोड कपसेठी व चौरी बार्डर पुलिया से पहले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम नितेश पटेल उर्फ नन्हकू पटेल, राज पटेल उर्फ छोटू पटेल निवासी अमवा कला, भवानीपुर चौरी, आर्यन गुप्ता उर्फ विशेष गुप्ता व प्रियांशु सिंह उर्फ मोनू निवासी बरदहा, चौरी बताया। बताया कि वे सुनसान जगहों पर खड़ी बाइक को मास्टर चाभी की मदद से खोलकर चोरी करते और उसका नंबर प्लेट बदलकर बेच देते थे। वे बाइक को बेचने ही जा रहे थे। बताया कि चोरों के अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। वही इनके द्वारा चोरी किए गए अन्य बाइकों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें