फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में ट्रैक्टर की टक्कर से आठवीं के छात्र की मौत, जनता ने किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

कोतवाली क्षेत्र के असनांव बाजार के पास शनिवार की शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार आठवीं के छात्र शुभम यादव 13 निवासी खेमईपुर की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नाराज ग्रामीणों ने ज्ञानपुर-बभनौटी मार्ग को जाम कर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खेमईपुर निवासी सुभाष चंद्र यादव का 13 वर्षीय बेटा शुभम यादव आठवीं कक्षा का छात्र था। गेहूं की मड़ाई होने के कारण वह साइकिल पर बोरी लेकर शनिवार की शाम को खेत की तरफ जा रहा था। जैसे ही खेमईपुर गांव में पहुंचा पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दिया। इससे शुभम सिर के बगल गिर गया। सिर में गंभीर चोट होने पर उसकी हालत चिंताजनक हो गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसके पिता सुभाष चंद्र यादव मुंबई रहे हैं। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर हंगामा कर दिया। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। शुभम परिवार का सबसे छोटा बेटा था। ट्रैक्टर और चालक खेमईपुर का ही बताया गया है। प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने कहा कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें