कलवारी थाना क्षेत्र के रसोईया गांव में 5 दिनों से बिजली न आने पर गांव के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र कलवारी में शिकायत करने पहुंचे। रसोईया के पवन चौरसिया के नेतृत्व में गांव के जय मेजर शर्मा, ओमप्रकाश मद्धेशिया, बलराम शर्मा, नंदलाल मद्धेशिया, हरिश्चंद्र, रामकुमार, परमात्मा, संतराम, टिकोरी लाल, सोना देवी, मिथिलेश कुमारी, पुष्पा देवी, बसंता देवी, दुर्गावती सहित ग्रामीणों ने बताया कि 24 मई को आई तेज आंधी में गांव में लगा विद्युत पोल टेढ़ा हो गया था जिससे गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी।