बस्ती के 34 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों की भीड़ निकलने से गांधीनगर समेत शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया। बारिश और जाम के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांधीनगर मार्ग पर सबसे अधिक दिक्कत हुई और वाहन रेंगते नजर आए। रोडवेज, रेलवे स्टेशन, मालवीय रोड, कंपनीबाग और केडीसी के पास भी जाम की स्थिति बनी रही। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया।