बहन के घर जाने की बात कह कर घर से निकले युवक का दूसरे दिन भी पता नहीं चला। एसडीआरएफ की टीम पूरे दिन माझा खुर्द घाट पर सरयू नदी का पानी मथती रही। मगर कहीं पता नहीं चला। रविवार सुबह सरयू नदी के किनारे माझा खुर्द घाट पर उसकी बाइक, कपड़ा, बैग, पर्स तथा जूते मिले थे।