शहर को नये साल में जाम की समस्या से कुछ हद तक निजात मिल जाएगी। नगर पालिका प्रशासन ने सड़क किनारे का अतिक्रमण चिन्हित कराने के बाद पांच फेज में अतिक्रमण रोधी अभियान की रूपरेखा प्रभावी की है। मंगलवार को दूसरे फेज में प्रकाश होटल से लेकर दक्षिण दरवाजा तक सड़क के दोनों तरफ के फुटपाथ को जेसीबी के जरिये खाली कराया गया। बढ़कर किया गया पक्का अतिक्रमण ध्वस्त कराया गया।