बस्ती के खुशहालगंज में आयोजित रामलीला में कलाकारों ने सूर्पणखा प्रसंग से लेकर सीता हरण तक की लीला का मंचन किया। राम और लक्ष्मण द्वारा सूर्पणखा का प्रस्ताव ठुकराने और लक्ष्मण द्वारा उसके नाक-कान काटने का दृश्य दिखाया गया। इसके बाद रावण के आदेश पर खर-दूषण के वध और साधु वेश में रावण द्वारा सीता हरण का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।