बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पैड़ा गांव स्थित आश्रम में विषाक्त पदार्थ खाने वाले गोविंद दास उर्फ पैड़ा वाले बाबा की हालत में सुधार हो रहा है। उनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। उधर, घटना के दूसरे दिन सोमवार को आश्रम में सन्नाटा पसरा रहा। बाबा के परिजन मेडिकल कॉलेज में उनके साथ मौजूद हैं।