फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि में सजी खुशियों की चौखट: महिला थाना ने 14 टूटते परिवारों को फिर जोड़ा

नवरात्रि के पावन अवसर पर जहां एक ओर देवी उपासना का माहौल है, वहीं सिद्धार्थनगर में रिश्तों को भी नई जिंदगी मिली। महिला थाना की पहल से तलाक की कगार पर पहुंचे 14 जोड़ों के बीच फिर से विश्वास की डोर बंधी और बिखरते परिवारों में खुशियां लौट आईं। सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को महिला थाना परिसर में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र ने एक मिसाल पेश की। प्रभारी निरीक्षक श्रीमती भाग्यवती पांडे के नेतृत्व में काउंसलिंग के जरिए विभिन्न कारणों से अलग रह रहे 14 दंपतियों के बीच मनमुटाव दूर कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें