कस्बे के अंजहिया बाजार के एक व्यवसाईं के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कमरे में सोइ व्यवसाई की 32 वर्षीय पत्नी, चार वर्ष की बेटी और चार महीने के बेटे की दम घुटने से मौत हो गई। घटना रात करीब तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है। व्यवसाईं सुनील को अयोध्या मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। एसडीएम मनोज प्रकाश, सीओ संजय सिंह, नायब तहसीलदार शौकत अली, प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे।