फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की चलती बस में लगी आग, मची अफरा तफरी

चारबाग डिपो की एक बस मंगलवार की सुबह गोरखपुर की तरफ जा रही थी। अभी वह बस्ती टोल प्लाजा के पास पहुंची ही थी कि बस डीजल टैंक टूट का लटक गया। जिसकी रगड़ से बस में आग लग गई। पीछे से आ रहे कुछ लोगों ने इसकी सूचना बस चालक को दी। चालक ने तत्काल बस को रोका और सवारियों को नीचे उतारा। आग लगने की सूचना अफरा तफरी मच गई। बस में कुल 20 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद आगे तेजी से पूरे बस में फैल गई और देखते -देखते बस आग का गोला बन गई। सूचना पर पहुंच दमकल कर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें