शरद पूर्णिमा के अवसर पर बभनान की एक वाटिका में डांडिया और गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी आकांक्षा मलानी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 2000 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मां दुर्गा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।