उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से लगभग 15 लाख रुपए की लागत से रुधौली थाने के सामने यात्री बस शेल्टर का निर्माण कराया गया था, जिसका उद्घाटन 16 जुलाई 2020 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया था। उद्घाटन की बाद से ही शेल्टर की अस्त व्यस्त व्यवस्था इसके रखरखाव की और उपयोग की हालात बता रही हैं। उद्घाटन के दौरान तत्कालीन एसडीएम जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पूर्व महादेव विधायक रवि सोनकर, रुधौली चेयरमैन धीरसेन निषाद आदि के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किए गए बसों के अलावा आज तक एक भी बस स्टैंड पर नहीं रुकी।