यूपी में करारी हार के बाद अखिलेश यादव गुट को एक और बड़ा झटका लगा। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामकरन आर्य को जिला न्यायालय ने शंभूपाल हत्याकांड में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जिसके बाद पूर्व विधायक को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया गया। मामले में बाकी आठ आरोपियों को बरी कर दिया गया।