बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के शकरस गांव में सोमवार दोपहर दिवाली की सफाई करते समय 26 वर्षीय स्वाति की करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे से परिवार में मातम छा गया। परिजन उन्हें बहेड़ी के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।