बरेली के सेटेलाइट बस स्टैंड पर लावारिस मिले तीन माह के बच्चे अभिनय के साथ रहने के लिए उसकी मां को बाल कल्याण समिति ने अनुमति दे दी है। सोमवार को बच्चे को दौरा पड़ने के बाद उसे जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया। बच्चे की मां ने बताया कि बच्चे को दौरे पड़ने के कारण उसका शरीर ठंडा पड़ गया था। मरा समझकर उसे लावारिस छोड़ दिया था। समिति ने दंपती को बुधवार तक गवाह पेश करने का समय दिया है। गवाह मिलने पर बच्चा उन्हें सौंप दिया जाएगा।