बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद तीन शातिर टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने टप्पेबाजी में लूटे गए सोने के कुंडल और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। इस मामले में एक महिला आरोपी भी पकड़ी गई है।