फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: वार्ड 33 में कई जगहों पर टूटी हैं सड़कें, महीनेभर से पानी की समस्या बरकरार

Mukesh Kumar Updated Sun, 05 Apr 2026 04:05 PM IST

बरेली में नगर निगम के वार्ड 33 में अमर उजाला की ओर से रविवार को वनखंडीनाथ मंदिर में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय लोगों ने सड़क, पानी समेत क्षेत्र की कई समस्याओं को बताया और प्रशासन से समाधान कराने की मांग की। पूरन लाल प्रजापति ने बताया कि करीब 15 हजार आबादी के इस वार्ड में कई सड़कें टूटी पड़ी हैं। नालियों में गंदगी भरी रहती है। सईद नाजिम अली ने बताया कि मंदिर के पास में ही सरकारी जमीन है, जिस वजह से वहां पर रोड नहीं पड़ पा रहा है, जिससे चलते आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने जल्द ही सड़क बनवाने की मांग की। बताया कि कुछ स्ट्रीट लाइट भी खराब हैं उन्हें भी ठीक कराया जाए। रात में पैदल आने जाने वालों को परेशानी होती है। असलम अली ने बताया कि पानी की टंकी में बहुत समय से खराब है। बताया जा रहा है कि यहां पर बोरिंग की समस्या बनी हुई है। बीते एक महीने से पानी की समस्या बनी हुई है, इसका जल्द समाधान होना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें