बरेली के राजकीय मेडिकल कॉलेज मैदान में 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हो रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 30 से अधिक मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग में यूपी की टीम ने महाराष्ट्र की टीम को परास्त कर जीत अपने नाम की। बालिका वर्ग में गुजरात की टीम ने विद्या भारती की टीम को हराया। सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन एसएसपी अनुराग आर्य मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रोहित राणा, कुलवंत बालियां और उनके प्रशिक्षक कप्तान सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।