फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश में भी नहीं रुके भक्तों के कदम, भीगते हुए पहुंचे मंदिर, भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

बरेली में सावन के अंतिम सोमवार को बारिश में भीगते हुए शिवभक्त नाथ मंदिरों में पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार, कछला सहित अन्य जगहों से गंगाजल लेकर कांवड़िये रविवार रात से लौटने लगे थे। तड़के शहर के सभी नाथ मंदिरों सहित अन्य शिवालयों के कपाट खुलने के साथ ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। इसके साथ ही वातावरण बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो गया। सुबह करीब छह बजे से बारिश शुरू हो गई, लेकिन भक्तों की आस्था नहीं डिगी। कांवड़िये व श्रद्धालु नाथ मंदिरों में पहुंचते रहे। जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें