फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी बोले- उद्योग और औद्योगिक क्षेत्र के विकास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

बरेली में उद्यमी समाधान दिवस में औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में उद्योगों को बढ़ाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उद्योगों और औद्योगिक क्षेत्रों के विकास में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिस अफसर या कर्मचारी की शिकायत मिलेगी, उसपर त्वरित कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उद्यमियों की समस्या निस्तारण का भरोसा दिया। इस दौरान तमाम उद्यमियों को आवंटन, प्रशस्ति, उत्पादन, मानचित्र स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित किए। मंत्री नंदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान एक बीमारू राज्य की थी, पर अब देश का ग्रोथ इंजन बन रहा है। पहले उद्यमी पलायन कर रहे थे पर अब देश, विदेश के निवेशक उत्तर प्रदेश में उद्योग स्थापित कर रहे हैं। प्रदेश में अब भयमुक्त वातावरण में कारोबार हो रहा है। कहा कि जो समस्याएं हैं, उनका निस्तारण कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें